FIR Against Gautam Gambhir for Holding Rally Without Permission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EC ने गौतम के खिलाफ दिया ‘गंभीर’ निर्देश, FIR दर्ज कराने को कहा

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 3:22 PM (IST)
EC ने गौतम के खिलाफ दिया ‘गंभीर’ निर्देश, FIR दर्ज कराने को कहा
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति के रैली आयोजित करने के लिए चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। गौतम गंभीर का यहां से कांग्रेस के अरविंदर लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना से मुकाबला है। पूर्व क्रिकेटर गंभीर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। चुनावी संस्था ने कहा कि गंभीर ने 25 अप्रैल को दिल्ली के जंगपुरा में अपनी रैली के लिए अनुमति नहीं ली थी। गंभीर के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी गंभीर ने दो अलग क्षेत्रों करोलबाग और राजेंद्र नगर में मतदाता के रूप में जानबूझ कर और अवैध रूप से नामांकन किया। अपने अभी के सांसद महेश गिरी का टिकट काट कर भाजपा ने इस बार पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से गौतम मंभीर को मैदान में उतारा है। दिल्ली में मतदान लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 12 मई को होना है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement