बगदाद। इराक के उत्तरी बगदाद में शनिवार को एक जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती
विस्फोट में 55 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 63 अन्य लोग घायल भी हुए।
आतंकी संगठन आईएस ने समाचार एजेंसी अमाक पर एक बयान जारी कर हमले की
जिम्मेदारी ली है। हालांकि दावे की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक हमला शाब इलाके में दोपहर को हुआ। यह हमला ऎसे समय हुआ है
जब इराकी सुरक्षा बल मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त कराने
के लिए बडे अभियान की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार के नियंत्रण
वाले इलाकों में बीते महीने कई आतंकी हमले किए हैं।