fell labour from ceiling , died in the hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत से गिरा मजदूर, अस्पताल में दम तोड़ा

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 6:19 PM (IST)
छत से गिरा मजदूर, अस्पताल में दम तोड़ा
भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकदार से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव को उठाने से इनकार कर दिया। बाद में ठेकदार ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया। सुभाष नगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुभाष नगर थाने के एएसआई कैलाश चंद्र ने कहा कि शास्त्रीनगर विस्तार निवासी सत्यनारायण धोबी सोमवार को ठेकेदार अजय शर्मा के संजय कॉलोनी निवासी विमल चपलोत के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान गिट्टी छत पर चढ़ाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिजन दिनेश कुमार धोबी ने कहा कि हमने ठेकदार से परिजनों की आर्थिक सहायता की मांग की। उसके बाद ठेकदार ने आर्थिक सहायता देने की बात कहीं है।

[@ क्या ये ड्यूटी भी बन सकती है मौत का कारण, जानकार हैरान रह गए सभी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement