Feeling proud by contributing on Armed Forces Flag Day: Naib Singh Saini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान देकर हो रही है गर्व की अनुभूति: नायब सिंह सैनी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2024 10:15 PM (IST)
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान देकर हो रही है गर्व की अनुभूति: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जल, थल और नभ के शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक विपरित परिस्थितियों में अपने पराक्रम से देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। हम सभी देश पर प्राण न्योछावर करने वाले पराक्रमी योद्धाओं के प्रति कृतज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में ऑनलाइन अंशदान दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारता व स्वेच्छा से योगदान दें, ताकि इस योगदान से देश सेवा करते हुए शहीद हुए सैनिकों या शारीरिक रूप से अशक्त हो जाने वाले बहादुर सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण में सहयोग हो सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान देकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।
हरियाणा सरकार पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है व उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement