Father kills son with knife in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाप ने चाकू से गोदकर किया बेटे का कत्ल

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 10:36 AM (IST)
बाप ने चाकू से गोदकर किया बेटे का कत्ल
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक बेटे से बाप इसलिये नाराज था कि उसने पिता की मारपीट से मां को बचाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ताज कम्पाउण्ड निवासी पीटर टैक्सी चालक है। होली के दिन पीटर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से शक होने पर झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी से मारपीट करनी शुरु कर दी। झगड़ा देख उसका बेटा ऐनाज बचाने पहुँचा। बीच बचाव से नाराज पीटर नेे बेटे पर आक्रोश में आकर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीपरी बाजार थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement