Father and daughter died due to electrocution in Udaipur Kotra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर के कोटड़ा में करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 6:29 PM (IST)
उदयपुर के कोटड़ा में करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
उदयपुर। जिले के कोटड़ा क्षेत्र के सड़ा गांव में करंट लगने से पिता—पुत्री की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बेटी कमरे में रखे फ्रिज से कुछ निकाल रही थी और करंट लगने से उसकी चीख निकली तो माता—पिता उसे बचाने दौड़े। बेटी को बचाने के लिए माता—पिता भी करंट की चपेट में आ गए थे। घटना में मां भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका उपचार जारी है। फ्रिज में करंट किस कारणों से आया, इसका पता नहीं लगा। कैसे और कहां से करंट लगा, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं लगा है। घटना शुक्रवार रात की है। सडा गांव के मनातों का फला निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल पुत्र उदयलाल पारगी राजकीय सेवा में एलडीसी है। शुक्रवार रात को उनके घर में 16 साल की बेटी संगीता करंट की चपेट में आ गई। पुत्री को बचाने के लिए उसका पिता बाबूलाल व माता वर्षा देवी उसे बचाने के लिए दौडे तो दोनों भी चपेट में आ गए। करंट लगने से बाबूलाल और संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी वर्षा गंभीर जख्मी हो गई, जिसे गुजरात के ईडर में रैफर किया गया है। जबकि पिता—पुत्री के शवों को कोटडा सीएचसी लाया गया। बिजली निगम देगा मुआवजा
इस घटना के लिए ग्रामीणों ने बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। बिजली निगम से मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया, जब तक उन्हें आश्वासन नहीं मिला। विधायक बाबूलाल खराड़ी की मौजूदगी में बिजली निगम के अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद ही शनिवार शाम चार बजे बाद ही पिता—पुत्री के शवों के पोस्टमार्टम हो पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement