Farooq Abdullah, Kunhalikutty take oath as Lok Sabha members-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब्दुल्ला, कुन्हालिकुट्टी ने ली लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ, मोदी ने दी बधाई

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जुलाई 2017 2:44 PM (IST)
अब्दुल्ला, कुन्हालिकुट्टी ने ली लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ, मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता व जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी. के. कुन्हालिकुट्टी ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद अब्दुल्ला ने शपथ ली। उन्होंने कश्मीरी भाषा में शपथ ली। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। अब्दुल्ला ने श्रीनगर-बडग़ाम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, जिसमें उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अपने प्रतिद्वंद्वी नजीर अहमद को 10,000 से अधिक मतों से हराया था। अबदुल्ला 2014 में पीडीपी नेता तारिक कर्रा से हार गए थे, जो अभी कांग्रेस में हैं। कर्रा के पीडीपी से इस्तीफा देने के बाद श्रीनगर सीट खाली हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement