Farmer now least intrested in farming seen new option-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेती को अलविदा कह नए कार्यों की ओर देख रहा है किसान

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 3:12 PM (IST)
खेती को अलविदा कह नए कार्यों की ओर  देख रहा है किसान
अमृतसर। पंजाब में खेती का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। इसकी प्रमुख वजह है किसानों का हो रहा आर्थिक नुकसान। इसी के चलते किसान अब नए कार्यों की ओर देखने लगे है। अमृतसर के गांव वरियाम नंगल में किसान हरदीप सिंह तो पहले चीनी मिलों को गन्ना देते थे। लेकिन चीनी मिलों से पैसा टाइम पर न मिलने पर हरदीप सिंह ने खुद गुड़ बनाने का काम प्रारंभ कर दिया है। आज पूरा परिवार इसी काम मर मेहनत कर घर का अच्छा गुजारा कर रहे है। इतना ही नहीं इस काम में हरदीप का बेटा सुल्तान जो एमसीए की डिग्री हासिल कर चुका है वह भी अपने पिता की काम में हाथ बंटाता है। हरदीप की बीवी का कहना है कि पहले वह गन्ना चीनी मिलों को देते थे लेकिन पैसा टाइम पर न आने की वजह से उन्हें घर का गुजारा करना मुश्किल हो जाता था। इसी परेशानी से बाहर निकलने के लिए उन्होंने स्वयं गुड़ बनाने की ठानी और काम प्रारंभ किया। उनका कहना है कि इस तरह से वह लोगों तक सही चीज पहुंचा पाते है और उनके घर का गुजारा भी सही तरीके से चल जाता है और इस काम में उनका बेटा सुल्तान आज के युग के हिसाब से नई तकनीक बताते है और वह उसी हिसाब से चलते है।

[# एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement