Advertisement
मेसी को नहीं देख पाए फैंस ने स्टेडियम में की तोड़फोड़, ममता बनर्जी ने मांगी माफी

उन्होंने लिखा, "मैं सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के सदस्य होंगे। कमेटी इस घटना की डिटेल में जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय बताएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।"
लियोनल मेसी शनिवार सुबह करीब 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और लगभग 45 मिनट तक था। उन्हें देखने के लिए फैंस सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी पहुंचे थे।
फैंस ने स्टेडियम में मेसी के आने का कई घंटे तक इंतजार किया, लेकिन फुटबॉल स्टार सिर्फ 10 मिनट के लिए ही स्टेडियम में आए। इस दौरान वह आयोजकों और अन्यों से घिरे रहे। ऐसे में अधिकांश फैंस उन्हें ठीक से देख तक नहीं पाए। इसलिए मेसी के स्टेडियम से निकलते ही फैंस ने भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़-फोड़ की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


