अहमदाबाद। 500 रूपये के नए नोट अभी ज्यादातर लोगों तक पहुंचे भी नहीं हैं
लेकिन गुजरात के भुज में क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने के एक ठिकाने का
भंडाफोड किया है।
भुज में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति नए 500 रूपये
के नकली नोट छाप रहा है। पुलिस ने जब उस ठिकाने पर छापा मारा तो 500 के नोट
में 59,000 रूपये बरामद हुए। वहां से नोट छापने में इस्तेमाल की जाने
स्याही, रंग, कलर प्रिंटर वगैरह भी जब्त किए गए हैं।
साथ में अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड और आधार कार्ड भी जब्त हुए
हैं। इस मामले में भुज पुलिस ने दिनेश चौहाण और भचुभा जाडेजा नामक दो लोगों
को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तानी नागरिक पकडा.. अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना