news failed lover join isis terrorism after seeking respectful love in home KKN-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इश्क में फेल,घर में बेकद्री...,बना आतंकी

khaskhabar.com:
इश्क में फेल,घर में बेकद्री...,बना आतंकी
मुंबई। आईएसआईएस से संबंध होने के शक में पकडे गए आतंकी किशोर की कहानी सुन कर आप भी चौंक जाओगे। प्यार में मिली असफलता और घरवालों के ताने से तंग आकर उसने आतंक की राह ही चुन ली। जांच में सामने आया है कि इन्हीं कारणों से वह विद्रोही स्वभाव का हो गया था। कुशीनगर के रहने वाले इस 16 साल के किशोर को मुंबई एटीएस ने 24 जनवरी को गिरफ्तार किया था। यूपी के प्रतिष्ठित परिवार का यह लडका स्कूल में एक लडकी से प्यार करने लगा था। जब वह परीक्षा में फेल हुआ तो लडकी ने उससे रिश्ता तोड लिया। इसके बाद वह खुद को संभालने के लिए अधिकतर समय इंटरनेट पर बिताने लगा। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान के यूसुफ नाम के लडके से हो गई, जो उसे कट्टपंथी पोस्ट के जरिए अपने प्रभाव में लाने की कोशिश करने लगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement