Explosion in TMC office,BJP said, incident happened while making bombs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीएमसी के कार्यालय में धमाका, भाजपा ने कहा, बम बनाते समय हुआ हादसा

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 8:12 PM (IST)
टीएमसी के कार्यालय में धमाका, भाजपा ने कहा, बम बनाते समय हुआ हादसा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर के नारायणनगर में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में एक धमाका हुआ। यह घटना मकरपुर में हुई जो नारायणनगर पुलिस स्टेशन के नजदीक बताया जा रहा है। गुरुवार को हुए धमाके से पार्टी कार्यालय को काफी हानि हुई है। इस हादसे में पांच तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गंभीर घायल हो गए। इनमें से सबसे ज्यादा घायल सुदीप्तो घोष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की पहचान जयंत दास, बिमल चौधरी, बिकास भुइया, चंदन दास के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाया है और मेदिनिपुर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। धमाके के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है और लोगों में इस धमाके को लेकर चर्चा बनी हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष समित दास ने कहा कि धमाका एक कच्चे बम के कारण हुआ है। यह भी आरोप लगाया कि उस वक्त यह घटना हुई उस दौरान पार्टी ऑफिस में बम बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय टीएमसी ने गुंडों की एक टीम बनाई है, इनके माध्यम से आतंक फैला सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement