Advertisement
तेलंगाना में दवा कंपनी में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

विस्फोट में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक रूपेश और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।
सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने केमिकल प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया। सीएम ने फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य तेज कर आग पर काबू पाने और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। सीएम ने जिला कलेक्टर और एसपी से घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


