Advertisement
भागलपुर के तीन मंजिला घर में विस्फोट, 10 लोग की मौत और 11 घायल, मलबे से बारूद बरामद

डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
डीआईजी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब उम्मीद नहीं है कि मलबे में और कोई और दबा हो। उन्होंने कहा कि मलबे हटाने का काम अभी भी जारी है।
उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को भी लगाया जिससे विस्फोटक के प्रकार का पता लगाया जा सके। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीआईजी के मुताबिक, अन्य आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे श्वान दस्ते को भी लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि मलबे से इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि यहां पटाखे और आतिशबाजी के लिए सामान बनाए जाते थे। मलबे से बारूद भी बरामद किया गया है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


