Experts gave better career tips to students, also taught them the tricks of digital marketing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को दिए बेहतर करियर टिप्स, डिजिटल मार्केटिंग के भी सिखाएं गुर

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मई 2024 5:34 PM (IST)
विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को दिए बेहतर करियर टिप्स, डिजिटल मार्केटिंग के भी सिखाएं गुर
- ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) का 5वां एडिशन शुरू उदयपुर। स्टूडेंट्स को बेहतर करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) के पांचवें एडिशन की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बुधवार को थर्ड स्पेस में हुई। आयोजक विकास जोशी एवं मुकेश माधवानी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद ओपनिंग सेरेमनी और फिर सेशंस हुए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल नेटवर्किंग मीट हुई। अतिथियों के रूप में इन्होंने की शिरकत
लक्ष्मी एडवरटाइजमेंट, थर्ड स्पेस और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंटस के इस दो दिवसीय ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) के मुख्य अतिथि आईआईएम उदयपुर के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शानू लोढ़ा जी, कीनोट स्पीकर सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एडमिशंस और मार्केटिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता जी और डीके गुप्ता जी, स्वामी नारायण यूनिवर्सिटी के एडमिशन काउंसलर श्रवण सिसोदिया जी और सी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका धाभाई और कोफाउंडर पार्थ अग्रवाल साथ में सोशल वर्कर भानु प्रताप सिंह धायभाई, थर्ड स्पेस के मैनेजर रोहित जानी और डीजी ट्रेनर्स के मुस्तफा बुरहानी थे।
मुखअतिथि जगदीश राज श्रीमाली , मुकेश माधवानी ,स्पूटन के रोहित
रॉकवुड की प्रिंसिपल अंजला शर्मा, विज़न एकेडमी की प्रिंसिपल प्रमिला समर
ज्योति पब्लिक स्कूल के मनीष कुमावत, संजय गुप्ता, रेनू कर्णावत उपस्थित थे
करियर गाइडेंस, सलेक्शन पर दिया मार्गदर्शन
आयोजक विकास जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में आईआईएम उदयपुर के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शानू लोढ़ा जी ने करियर गाइडेंस, करियर टॉक और साइकोमेट्रिक टेस्ट फिर करियर सलेक्शन पर विचार व्यक्त किए।
मुकेश माधवानी ने बताया कि, कीनोट स्पीकर सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एडमिशंस और मार्केटिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता जी और डीके गुप्ता जी, स्वामी नारायण यूनिवर्सिटी के एडमिशन काउंसलर श्रवण सिसोदिया ने करियर गाइडेंस पर स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। डीजी ट्रेनर्स के मुस्तफा बुरहानी ने स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में बताया।
सभी प्रमुख संस्थाओं को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
सह आयोजक मुकेश माधवानी ने बताया कि कॉन्क्लेव में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड भी प्रदान किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement