Advertisement
एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को बढ़त, पिछले चुनाव से नुकसान का अनुमान

आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को 13-15 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, जदयू को 9-11 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 और राजद को 6-7 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी दो सीट जाने की संभावना है।
बिहार में एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।
बिहार की 40 लोकसभा सीट में भाजपा को 17, जदयू को 16, लोजपा (रामविलास) को 5 तथा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट दी गई थी।
दूसरी ओर महागठबंधन में राजद ने 26, कांग्रेस ने 9 और वामपंथी दलों ने पांच सीट पर चुनाव लड़ा है। राजद ने अपने कोटे से तीन सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी थी। मुकेश सहनी की पार्टी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस को एक सीट मिली थी। राजद के खाता भी नहीं खुला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


