Excise sub-inspector sacked for rape in Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म का आरोपी आबकारी सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2020 6:11 PM (IST)
मध्य प्रदेश में दुष्कर्म का आरोपी आबकारी सब इंस्पेक्टर बर्खास्त
भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिग लड़की से कई माह तक दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़े गए आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में दुष्कृत्य के आरोपियों को माफ नहीं किया जाए। साथ ही उज्जैन में पदस्थ शासकीय सेवक आबकारी उपनिरीक्षक पंकज जैन जो एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी हैं, उनकी बर्खास्तगी के निर्देश दिए। उज्जैन पुलिस ने पंकज जैन को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जैन ने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से कई माह तक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इससे परेशान होकर नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर जैन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement