every village will have electricity by december 2017 said nitish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2017तक हर गांव में होगी बिजली-नीतीश

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 5:52 PM (IST)
2017तक हर गांव में होगी बिजली-नीतीश
पटना। सीएम नीतीश कुमार ने पटना में बिहार की जनता से ये वादा किया है कि अगले साल दिसंबर तक हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी। दरअसल नीतीश पटना में ऊर्जा पार्क का उद्घाटन करते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान ये सीएम ने ये दावा किया। हर एक घर में बिजली को लेकर विभाग की ओर से तेज रफ्तार से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि बिहार के हर गांव में बिजली पहुंच जाए। फिलहाल बिजली पहुंचाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 39073 राजस्व गांव हैं। जिसमें से 37000 गांव का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। बाकी गांव के विद्युतीकरण का काम भी अगले साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने 20 नवंबर से पहले हर हालत में घर-घर बिजली पहुंचाने का सर्वे पूरा करने का निर्देश विभाग को देते हुए कहा कि वो महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने से पहले इस पर काम शुरू करना चाहते हैं। यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी! यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement