Every person should take responsibility of planting a tree for beautification and environmental improvement: Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने की जिम्मेदारी लेः चौधरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 6:25 PM (IST)
सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने की जिम्मेदारी लेः चौधरी
जयपुर। आवासन आयुक्त एवं सचिव अल्पा चौधरी ने कहा कि सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए सिर्फ सिटी पार्क में ही नहीं हमें अपने चारों और भी पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहाकि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और उसकी सार संभालने की जिम्मेदारी लेगा तभी हम पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे। चौधरी ने मंगलवार को नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। बैंक द्वारा सिटी पार्क में 100 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा पौधे लगाने और 2 वर्ष तक स्वयं के स्तर पर उनकी जिम्मेदारी लेने का कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिए यहां प्रत्येक वर्ष हजारों की तादाद में मंडल द्वारा पौधारोपण भी किया जाता है। सिटी पार्क अपनी नैसर्गिक खूबसूरती से देश-विदेश में लोकप्रिय हो गया है। आवासन आयुक्त एवं सचिव ने बताया कि नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा सिटी पार्क में 50 कचनार और 50 चम्पा के पौधे लगाए गए और साथ ही बैंक ने आगामी 2 वर्ष तक इन पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी एवं उनमें होने वाले खर्चें भी स्वयं के स्तर पर करने का आश्वासन दिया है। आवासन मण्डल के साथ सिटी पार्क में पेड़-पौधे लगाने वाली यह एसी दूसरी संस्था काम कर रही है जो खुद ही अपने पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उप आवासन आयुक्त के. के. दीक्षित, प्रतीक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ दिलीप कुमार शर्मा, नेशनल हाउसिंग बैंक हैड पवन जैमन एवं प्रभारी अधिकारी रवि कुमार सिंह सहित मण्डल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement