Europe has fined Google Rs 17 thousand crores for manipulating search results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईयू ने गूगल पर लगाया 17 हजार करोड़ का जुर्माना, सर्च में हेरफेर का आरोप

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 9:53 PM (IST)
ईयू ने गूगल पर लगाया 17 हजार करोड़ का जुर्माना, सर्च में हेरफेर का आरोप
लंदन। यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल पर अब तक का सर्वाधिक 2.7 अरब डॉलर यानी 17 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना सर्च के क्षेत्र में अपने एकाधिकार का दुरुपयोग कर स्पर्धारोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। सात वर्ष तक चली जांच में पाया गया कि गूगल ने अपने सर्च इंजन पर खोज परिणामों में अन्य वेबसाइटों की अपेक्षा अधिक कीमत होने के बावजूद अपनी शॉपिंग वेबसाइटों को तरजीह दी। यूरोपीय आयोग ने एक बयान जारी कर कहा, गूगल ने बाजार का सबसे बड़ा सर्च इंजन होने के नाते अपने अन्य उत्पादों को अवैध तरीके से तरजीह देकर एकाधिकार व्यापार रोधी नियमों का उल्लंघन किया है। यूरोपीय आयोग के आयुक्त एवं स्पर्धा नीतियों के प्रभारी मार्गरेट वेस्टगेर ने एक बयान जारी कर कहा,गूगल ने जो कुछ किया है, वह ईयू के स्पर्धा रोधी नियमों के तहत अवैध है। गूगल ने अन्य कंपनियों को गुणवत्ता और नवाचार के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने से रोका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement