ercules wrestled the injured, there was a system of ambulance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुश्ती करते पहलवान हुआ चोटिल, एम्बूलेंस की नहीं थी व्यवस्था

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 3:16 PM (IST)
कुश्ती करते पहलवान हुआ चोटिल, एम्बूलेंस की नहीं थी व्यवस्था
अम्बाला। वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में चल रही दो दिवसीय जिला केसरी एंव कुमार दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक पहलवान अखाड़े में कुश्ती के दौरान ही चोटिल हो गया। मौके पर एम्बूलेंस की व्यवस्था नहीं होने से उसके साथियों को ही उसे अस्पताल लेकर जाना पड़ा। जिला खेल अधिकारी अरुणकांत ने प्रतियोगिता स्थल पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था के बारे पत्र लिखा था लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि चोट लगना खेलों का हिस्सा है। इस प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 200 पहलवान भाग ले रहे हैं। इसमें विजेता रहने वालों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। स्टेडियम में रविवार को 25 वर्ष के पहलवानो की कुश्ती में आखिरी मौके पर एक पहलवान की बाजू में चोट लग गई। इसके चलते वह अखाड़े में ही दर्द से कराहने लगा। ऐसे में एम्बुलेंस नहीं होने के कारण उसके साथी उसे उठा कर अस्पताल ले गए। इस बारे जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल में चोट लगना खेल का हिस्सा होता है। उन्होंने बताया कि दर्द से रिलीफ का स्प्रे की व्यवस्था दंगल स्थल पर होती है। चोटिल हुए पहलवान को पहले भी चोट लगी थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह अखाड़े में कुश्ती जीत चुके था।

[ शेविंग करते समय जीरो मशीन में करंट आया, नाई की मौत, फाल्ट बना वजह]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement