बिहार : अभियंता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 12:23 PM (IST)
शेखपुरा। बिहार में शेखपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम
अपराधियों ने एक सहायक अभियंता (जेई) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने
हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस
के अनुसार, सदर प्रखंड में कार्यरत सहायक अभियंता उज्जवल कुमार (35) देर
शाम मारिया आश्रम गए थे। आश्रम से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए
अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग घायल अभियंता को तत्काल इलाज
के लिए सदर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रात को उज्ज्वल की मौत हो गई।