Encounter in Kashmir Pampore -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 10:40 AM (IST)
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके के ख्रीव में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement