Encounter between security forces and terrorists,Two terrorists Pile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 2:27 PM (IST)
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट जारी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई । इसमें दो आतंकवादी मार गिराए हैं। सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के अधिकारी ने बताया कि सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सुबह टाउन के बंगंदर मोहल्ले में तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया है। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध जगह की तलाश शुरू की तो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाना प्रारंभ कर दिया । सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों की शव के पास भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दोनों हिज्बुल मुजाहिदिन आतंकी संगठन से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement