Advertisement
राजस्थान में जल्द आएगी रोजगार नीति, एप और पोर्टल के जरिये मिलेगी नौकरी, यहां पढ़ें

आपको बता दे कि प्रदेश में रोजगार निदेशालय बना हुआ है और नौकरी चाहने वाले आज भी यहां इस उम्मीद में रजिस्ट्रेशन कराते है कि कभी किसी नौकरी का बुलावा आ जाएगा। विभाग की ओर से रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाता है, लेकिन ये भी बहुत कारगर साबित नही होते हैं।
ऐसे काम करेगा पोर्टल
इस पोर्टल या एप पर सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने नाम, पते और जनाधार व आधार आदि के साथ रजिस्ट्रेशन कराएगा। साथ ही अपनी शैक्षणिक योग्यता भी बताएगा, लेकिन उसे अपने डॉक्युमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं पडेगी, क्योंकि यह पोर्टल या एप उसके दस्तावेज सम्बन्धित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालय से अपने आप ले लेगा क्योंकि अब सभी जगह ऑनलाइन आवेदन भरे जाते हैं। ऐसे में यह दस्तावेज स्वत: ही प्रमाणित हो जाएंगे। अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार यह पूरा डाटा पोर्टल पर उपलब्ध होगा। जब किसी नियोक्ता को कर्मचारियों की जरूरत होगी तो वह इस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करवा कर यहां उपलब्ध अभ्यर्थियों में से अपने काम के अभ्यर्थी चुन सकेगा और उनसे सीधे सम्पर्क कर सकेगा। इसके साथ ही सरकारी भर्तियों की जानकारी भी यहां पूरी उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


