Elections for the post of President of Namdev Chhipa Samaj Hitkarini Samiti will be held in July-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति अध्यक्ष पद के चुनाव जुलाई में होंगे

khaskhabar.com: रविवार, 25 मई 2025 2:09 PM (IST)
नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति अध्यक्ष पद के चुनाव जुलाई में होंगे
टोंक। श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति टोंक की वार्षिक बैठक कुंडियों के बालाजी स्थित समाज भवन में हुई। बैठक की शुरुआत समिति अध्यक्ष कल्याण मल नामा और अन्य समाज बंधुओं ने नामदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। महामंत्री मनीष नामा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जुलाई माह में होंगे। इससे पहले सभी ब्लॉकों में सक्रिय सदस्यों से ₹500 और साधारण सदस्यों से ₹100 की रसीद काटकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। ₹500 की रसीद कटवाने वाले व्यक्ति को ही चुनाव में वोट देने का अधिकार मिलेगा। 22 जून 2025 को समिति की बैठक में सभी ब्लॉकों से कटने वाली रसीदों की संख्या के आधार पर निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए ₹5100 नगद राशि जमा करानी होगी। चुनाव अधिकारी के रूप में दुर्गा लाल नामा मालपुरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप गहलोत, रामबाबू नामा, संतोष नामा, रमेश नामा, उमेश नामा, राजेश नामा, उमाकांत नामा, सीताराम नामा, दुर्गा लाल नामा, ओम नामा, विष्णु नामा सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement