Advertisement
बंगाल उपचुनाव में केंद्रीय बलों की 52 कंपनियां तैनात करेगा चुनाव आयोग

एक जनहित याचिका पहले ही दायर की जा चुकी है जिसमें शिकायत की गई है कि राज्य के मुख्य सचिव ने भवानीपुर में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध करके अपनी सीमा को पार कर लिया है, जिससे संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध के आधार पर पहले ही चुनाव को 'विशेष मामला' घोषित कर चुका है। मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।
इसके अलावा भवानीपुर में बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने ममता बनर्जी के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने हलफनामे में जानकारी को छुपाया है। भाजपा ने शिकायत की कि बनर्जी ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ लंबित पांच आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया है।
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटनिर्ंग ऑफिसर को लिखे पत्र में, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के मुख्य चुनाव एजेंट सजल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में उनके खिलाफ लंबित पांच आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया है।
मामलों की जानकारी देते हुए घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 153ए (शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 338 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत गीता नगर थाना, पानबाजार थाना, जगीरोड पुलिस थाना, लखीमपुर थाना और उदरबोंड थाना समेत असम के कई थानों में मामला दर्ज किया गया है।
आयोग को अभी इस पर फैसला लेना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


