Election Commission reject complaint of minister Sanjay Balian-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की शिकायत को चुनाव आयोग ने खारिज किया, देखें

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 3:27 PM (IST)
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की शिकायत को चुनाव आयोग ने खारिज किया, देखें
नई दिल्ली/लखनऊ। भाजपा सांसद संजीव बालियान के फर्जी वोटिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले की जानकारी ली गई है और किसी को भी बिना पहचान कराए वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। बालियान ने मुजफ्फरनगर के एक पोलिंग बूथ पर बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था और आयोग से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद बालियान के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया आई है। आपको बताते जाए कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं की जा रही और मैं आरोप लगाता हूं कि यहां फर्जी मतदान हो रहा है। अगर इस पर गौर नहीं किया गया, तो मैं दोबारा मतदान की मांग करुंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement