Election Commission directs to register FIR against Babul Supriyo candidate from asansol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ मतदान केंद्र में आने पर सुप्रियो के खिलाफ FIR

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 09:52 AM (IST)
सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ मतदान केंद्र में आने पर सुप्रियो के खिलाफ FIR
कोलकाता। चुनाव आयोग ने सोमवार को आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में प्रवेश करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, उनकी कार के साथ तोडफ़ोड़ करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिद्धिनाथ गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि उम्मीदवार (बाबुल सुप्रियो) के खिलाफ अपने सशस्त्र गार्डों के साथ बाराबानी बूथ में प्रवेश करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले, दिन में, चुनाव आयोग ने घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। आसनसोल के बाराबनी में उपद्रव तब शुरू हुआ जब सुप्रियो अपने पार्टी एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर जाना सुनिश्चित करने के लिए खुद सशस्त्र गार्ड के साथ अंदर चले गए। कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने इसके बाद पथराव करके सुप्रियो की कार में तोडफ़ोड़ की, लेकिन केवल पीछे का शीशा टूटने से वे बच गए। हालांकि, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सुप्रियो और उनके लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की की।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement