elderly man in queue in bank dies in shivpuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवपुरी में बैंक कतार में लगे बुजुर्ग की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 10:17 PM (IST)
शिवपुरी में बैंक कतार में लगे बुजुर्ग की मौत
शिवपुरी। नोटबंदी के बाद मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतारें पहले की ही तरह बरकरार हैं। शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में बुधवार को एक बैंक के बाहर कतार में लगे बुजुर्ग की तबियत बिगडने के बाद मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गूडर निवासी कमला वंशकार (65) अपने बेटे के साथ चार हजार रूपये बैंक से निकलवाने आए थे। उनकी तबियत बिगडी और वह चक्कर खाकर गिर पडे। बाद में उनकी मौत हो गई। कमला वंशकार के बेटे महेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि उसके पिता की तबियत खराब चल रही थी। उन्हें उपचार के लिए रकम की जरूरत थी, उसी के लिए वह बैंक आए थे, मगर उनकी तबियत और बिगड गई तथा मौत हो गई। बताया गया है कि कमला वंशकार गूडर निवासी किसान थे। उनकी माली हालत ठीक नहीं थी और उन्हें रकम की जरूरत थी। (आईएएनएस) अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement