Elderly hanging from leaving others family members in kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपनों के छोड़कर जाने से आहत वृद्ध ने लगाई फांसी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 1:40 PM (IST)
अपनों के छोड़कर जाने से आहत वृद्ध ने लगाई फांसी
कानपुर। घाटमपुर इलाके अपनों के जाने से आहत होकर एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने दरवाजा न खुलने की जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। घाटमपुर कोतवाली की साढ़ चौकी के दौलतपुर गांव निवासी किसान पुतान कोरी (65) घर पर अकेला रहता था। पत्नी राधा अपनी बहन के घर बकेवर में रहती है। वहीं उसका बेटा राजेश पत्नी व बच्चों के साथ अलग रह रहा है। अपनों के वृद्धाव्यस्था में दूर जाने से किसान पुतान खुद को अकेला महसूस कर रहा था। रविवार की सुबह शौच कर घर लौटने पर वृद्ध ने बच्चों को बुलाकर सिक्के दिए और कहा कि मैं आज दान कर रहा हूं। इतना कहते हुए वह घर के अंदर कमरे में चले गये। काफी देर तक कमरे से वृद्ध के न निकलने पर पड़ोस में रहने वाली बच्ची कोमल पहुंची और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर आसपास रहने वाले लोगों को बच्ची ने बताया, तो पड़ोसी दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए। अंदर वृद्ध पुतान का छत पर लगे कुंडे में साड़ी से फंदे के सहारे शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची साढ़ चौकी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement