Advertisement
कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, 8 पुलिसकर्मी शहीद

पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी हैं इसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज हैं। इस पर दबिश डालने के लिए पुलिस बिकरू गांव पहुंची जहां पर पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी वगैरह लगा कर रास्ता रोक रखा था। पुलिस पार्टी के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए।
घटनास्थल पर एडीजी लॉ एंड आर्डर पहुंच रहे हैं। एसएसपी और आईजी मौके पर हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है लखनऊ से भी फोरेंसिक की एक टीम जा रही है एसटीएफ भी लगा दी गई है। विकास दुबे की लोकेशन पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस किया जा रहा है। पुलिस की टीमें लगातार जगह-जगह दबिश दे रही हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


