Efforts to restrict H-1B visa gather pace as Trump enters White House-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप के वाइट हाउस पहुंचते ही H-1B वीजा पर नकेल कसने की प्रक्रिया तेज

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 10:37 AM (IST)
ट्रंप के वाइट हाउस पहुंचते ही H-1B वीजा पर नकेल कसने की प्रक्रिया तेज
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही ट्रंप ने ‘अमेरिका फस्र्ट’ का नारा दिया है। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले संबोधन भाषण में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका प्रशासन अमेरिकी नौकरियों में स्थानीय लोगों को तवज्जो देगा। इससे एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करने वाले लाखों भारतीयों को गहरा झटका लग सकता है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दिए भाषण में ट्रंप ने कहा, ‘बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन।’ मतलब साफ है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी कंपनियों पर स्थानीय लोगों की भर्ती के लिए दबाव बनाएगा। साथ ही, वहां अमेरिकी कंपनियों के प्रॉडक्ट्स की खरीदारी को बढ़ावा मिलने जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य चक ग्रैसले और डिक डर्बन ने कहा कि वे एच-1बी वीजा देने में अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढऩे वाले विदेशियों को प्राथमिकता दिए जाने का प्रस्ताव करने जा रहे हैं।

[@ बंद कमरे से आ रही थी रोने की आवाज, खुला यह राज]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement