Efforts to kidnap old lady principal teacher in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिनदहाड़े महिला प्रधान अध्यापक के अपहरण का प्रयास

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 7:58 PM (IST)
दिनदहाड़े महिला प्रधान अध्यापक के अपहरण का प्रयास
झांसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दबंगों ने दिन दहाड़े एक महिला अध्यापक के अपहरण का प्रयास किया। विरोघ कर शोर मचाने परे दबंग धमकाते हुये भाग गये। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। झांसी जनपद के मऊरानीपुर ब्लॉम के प्राईमरी विद्यालय में निखतजहां प्रधानाध्यक है। आज वह स्कूल को बंद कर अपने अध्यापक साथियों के साथ घर जाने के लिये स्कूल बंद कर रही थी। तभी दो युवक सतीश यादव और बंटी श्रीवास वहां पहुंचे गये और अभद्रता की। यह देख स्कूल के अध्यापकों ने उसे बचाया। इसके बाद जब वह घर जा रही थी। तभी उक्त दोनों युवक ने बाइक पर सवार होकर टैक्सी को रोक लिया और अपहरण का प्रयास शुरु किया। महिला ने विरोध कर शोर मचाया। जिस पर उसे मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुये घटना के बारे में अवगत कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement