Advertisement
भोपाल की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर जोर आजमाइश

इस बार उनका बेटा मैदान में है और उनके लिए चाचा आमिर अकील और कांग्रेस के बागी नासिर इस्लाम मुसीबत बने हुए हैं। दोनों चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा के उम्मीदवार आलोक शर्मा है। भोपाल उत्तर में भाजपा और कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह के दांव चल रही है। भाजपा जहां तीन तलाक कानून को खत्म किए जाने और लाडली बहना योजना को जोर-शोर से जनता के बीच ले जा रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से भाजपा की नीतियों पर हमले किए जाने के साथ जनकल्याणकारी योजना का वादा कर रही है।
इसी तरह राजधानी की भोपाल मध्य सीट भी मुस्लिम बाहुल्य है, जहां 40 फीसदी से ज्यादा मतदाता मुस्लिम और 25 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जाति के हैं। कांग्रेस ने जहां एक बार फिर विधायक आरिफ मसूद को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के उम्मीदवार वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए दोनों ही दल अपनी ताकत झोंके हुए हैं। कांग्रेस के लिए तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी रोड शो कर चुके हैं, वहीं भाजपा की ओर से बड़े नेता सक्रिय हैं।
वर्तमान में यह दोनों मुस्लिम बाहुल्य सीटें कांग्रेस के कब्जे में है। लिहाजा कांग्रेस की कोशिश है कि उसका कब्जा बरकरार रहे तो बीजेपी इन दोनों ही सीटों को छीनने की कोशिश में लगी हुई है। दोनों ही स्थान पर मुकाबला रोचक है और हार जीत किसी की भी संभव है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


