Effectively curb illegal mining in Aravalli region: Sanjeev Kaushal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाएं : संजीव कौशल

khaskhabar.com: शनिवार, 18 नवम्बर 2023 09:26 AM (IST)
अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाएं : संजीव कौशल
चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक कदम उठाते हुए तीन जिलों नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अरावली के प्रभावित क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए। संजीव कौशल इन जिलों के उपायुक्तों, खनन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित जिलों के उपायुक्तों को सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग करके निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा के लिए राजस्थान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ क्षेत्र के भीतर अवैध खनन से प्रभावी ढंग से निपटना भी है। उन्होंने तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने और खरीद प्रक्रिया पूरी होने तक ड्रोन सेवाएं किराए पर लेकर उपयोग करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को कहाकि वे अपने यहां अवैध खनन गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें। वे वन विभाग के साथ तालमेल कर भविष्य में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण के प्रयास करें और इसके साथ ही क्षेत्र में मौजूदा वृक्षारोपण के अस्तित्व बनाए रखना भी सुनिश्चित करें।
संजीव कौशल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन आपस में तालमेल बनाएं ताकि इस कार्य को प्रभावी तौर पर किया जा सके। उन्होंने उपायुक्तों को संबंधित विभागों के साथ नियमित बैठकें करने और स्टोन क्रैशर स्थलों का व्यवस्थित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को सभी जिलों, विशेष तौर पर अरावली क्षेत्रों में ई-रवाना प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान, नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक 127 वाहनों को जब्त कर 68 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 13 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अरावली क्षेत्रों में 1 लाख वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण स्थलों का दौरा भी किया। इसके अलावा, पंचायत क्षेत्रों के अंतर्गत 2.50 लाख वृक्षारोपण किया गया है।
गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जिला प्रशासन ने अवैध खनन को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है और हाल के दिनों में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 2,500 पौधे लगाए गए हैं।
फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम ने बताया कि जिले में अगस्त से नवंबर, 2023 तक 9 एफआईआर दर्ज करके 36 वाहन भी जब्त किए गए है। इस अवसर पर खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ ने क्षेत्र में वेइंग ब्रिज स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement