ED notice to Vasan Healthcare for FEMA violations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वासन हेल्थ केयर और एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग को ईडी का नोटिस

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 3:45 PM (IST)
वासन हेल्थ केयर और एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग को ईडी का नोटिस
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन को लेकर वासन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग को नोटिस जारी किया है। दोनों कंपनियों पर कुल 2,307 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन का आरोप है। दोनों कंपनियां पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ती पी.चिदंबरम से संबंधित हैं। ईडी ने कहा कि उसने वासन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 2,262 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग को 45 करोड़ रुपये के फेमा के मामले में नोटिस जारी किया गया है। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement