Advertisement
ईडी सीएम सोरेन को किसी पल कर सकती है गिरफ्तार, नई सरकार का दावा लेकर राजभवन जा रहे विधायक

ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे। सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है।
इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए।
सोरेन की गिरफ्तारी की भनक मिलने के साथ ही उनके आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई आला अफसर सीएम आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास के बाहर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


