Advertisement
ललित टेकचंदानी को ईडी का एक और झटका, 113.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश

ईडी की जांच से पता चला कि मेसर्स सुप्रीम कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि 1700 से अधिक घर खरीदारों से नवी मुंबई के तलोजा में एक आवास परियोजना के लिए जुटाए। परियोजना में देरी के कारण इन घर खरीदारों को फ्लैट या रिफंड के बिना अधर में छोड़ दिया गया।
जांच के दौरान, ललित टेकचंदानी को ईडी ने इसी साल 18 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में हैं।
उनसे पूछताछ से पता चला है कि घर खरीदारों से प्राप्त धन को बिल्डर ने व्यक्तिगत लाभ और परिवार के सदस्यों सहित विभिन्न नामों पर संपत्ति बनाने के लिए इस्तेमाल किया था। ईडी की जांच से यह भी पता चला है कि टेकचंदानी ने अन्य आरोपी व्यक्तियों की सहायता से कंपनी के स्वामित्व और निदेशक पद से हटने के बावजूद मेसर्स सुप्रीम कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियों को अलग कर लिया।
ईडी की जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी व्यक्ति की कंपनी में घर खरीदने वाले खरीददार जो पैसा दे रहे थे, वह दूसरे खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था और उस दूसरे खाते से रकम की निकासी हो रही थी। फिलहाल मामले की आगे जांच चल रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


