EC Ready to Hold Simultaneous Lok Sabha, Assembly Elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभर में एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग तैयार

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 7:39 PM (IST)
देशभर में एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग तैयार
भोपाल। चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा है कि देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए निर्वाचन आयोग अगले वर्ष सितम्बर तक तैयारी पूरी कर लेगा, लेकिन एक साथ चुनाव कराने पर फैसला सरकार को लेना है। मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए रावत ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य के लिए बुधवार को ईआरओ-नेट का शुभारम्भ किया। उसके बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने आयोग से एक साथ चुनाव कराने के लिए संसाधनों के संदर्भ में पूछा था और आयोग की मांग पर सरकार ने बीते माह 15,400 करोड़ रुपये दिए हैं। रावत ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक साथ चुनाव कराने के लिए 40-40 लाख ईवीएम और वीवीपैट की आवश्यकता होगी, जिसका ठेका दो कंपनियों को दिया जा चुका है। इसकी आपूर्ति भी शुरू हो गई है। इस तरह एक साथ चुनाव कराने की आयोग की तैयारी है। ऐसा कराना है या नहीं, यह फैसला केंद्र सरकार को करना है। इससे पहले उन्होंने ईआरओ-नेट का शुभारम्भ करते हुए बताया, आयोग मतदाता सूची एवं निर्वाचन संचालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में ईआरओ-नेट एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्य प्रदेश ईआरओ-नेट शुरू करने वाला देश में 26वां राज्य बन गया है। उन्होंने कहा , ईआरओ-नेट ऐसी प्रक्रिया है, जिससे पूरे देश के ईआरओ एक साथ जुड़ जाएंगे तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान एक-दूसरे से कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement