earthquake tremors in nicobar,myanmar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निकोबार, म्यांमार में भूकंप के झटके

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 5:58 PM (IST)
निकोबार, म्यांमार में भूकंप के झटके
नई दिल्ली। हिंद महासागर क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने कहा कि मध्यम तीव्रता का भूकंप का एक झटका म्यांमार में दर्ज किया गया। वहीं, कुछ कम तीव्रता के झटके निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप सुबह 7.52 बजे म्यांमार में दर्ज किया गया, जबकि भारत के निकोबार द्वीप क्षेत्र में 4.7 तीव्रता के झटके तडके 3.30 बजे महसूस किए गए। निकोबार में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, जबकि म्यांमार में इसका केंद्र केल कस्बे के पास 90 किलोमीटर की गहराई में था। (आईएएनएस) यह भी पढ़े :‘एक ऐसी सेना जो दे रही है खुलेआम धमकियां’
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement