Advertisement
बाजार में मिट्टी के दीयों की दिखने लगी रौनक, कुम्हारों ने पीएम मोदी का जताया आभार

दीपक बनाने वाले शख्स का कहना है कि मार्केट में चाइनीज दीपक और रंग बिरंगी लाइटों की डिमांड की वजह से मिट्टी के बने देसी दीपकों की डिमांड घटती जा रही है। उम्मीद है इस बार शहरवासी अधिक से अधिक मिट्टी का दीपक जलाएंगे। इस साल हर साल से ज्यादा दीपक की डिमांड मार्केट में हो रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब से विदेशी और चीनी लाइटों पर शिकंजा कसा गया है, तब से दीपकों की डिमांड मार्केट में बढ़ी है। पीएम मोदी के प्रयासों से लोगों पर जबरदस्त असर पड़ा है। वोकल फॉर लोकल की अपील का असर लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। लोग चाइनीज झालरों के बजाय मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे हमारे काम को बढ़ावा मिल रहा है। रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को दीपक बनाने के लिए मिट्टी को खरीदना पड़ता है। उसके बाद मिट्टी को छानकर रात भर पानी में भिगोकर फिर चाक पर दीपकों को तैयार किया जाता है। दीपक बनाने में जितनी मेहनत लगती है, उनको उतना मुनाफा नहीं हो पा रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के चलते हम लोग बड़ी भट्टी नहीं लगाते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


