Duty Magistrate appointed on festivals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्योहारों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:09 PM (IST)
त्योहारों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
टोंक। जिला मजिस्ट्रेट सुबे सिंह यादव ने अप्रैल माह में 4 अप्रैल को रामनवमी, 9 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 23 अप्रैल को सैन जयंती, 28 अप्रैल को परशुराम जयंती के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यादव ने उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई, पीपलू, उनियारा, देवली, टोडारायसिंह एवं मालपुरा को अपने-अपने उपखंड क्षेत्र के समस्त क्षेत्र में एवं टोंक नगर परिषद क्षेत्र सहित समस्त टोंक उपखंड क्षेत्र के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को त्योहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया तथा सभी तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला रसद अधिकारी टोंक को आरक्षित मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार तहसीलदार दूनी को दूनी कस्बे में, नायब तहसीलदार नगरफोर्ट नगरफोर्ट कस्बे में, नायब तहसीलदार बनेठा बनेठा में, नायब तहसीलदार निवाई झिलाय एवं सिरस में, डिग्गी नायब तहसीलदार डिग्गी में, नासिरदा नायब तहसीलदार नासिरदा में, बरवास नायब तहसीलदार बरवास में एवं सोप नायब तहसीलदार सोप कस्बे में, दत्तवास नायब तहसीलदार दत्तवास कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे तथा कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement