Due to the dense fog uncontrolled tractor driver died in azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुहासे के कारण पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 7:54 PM (IST)
कुहासे के कारण पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की मौत
आजमगढ़। कुहासे के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और किसी तरह से ट्रैक्टर के इंजन को हटवा कर चालक के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह हादसा बिलरियागंज थानाक्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास हुआ। मृत ट्रैक्टर चालक का नाम रूदल यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र जीता यादव है। वह रौनापार थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर गांव का रहने वाला है। हुआ यह कि ईंट लादकर किसी गांव में गया हुआ था। वापसी के दौरान तेज कुहासा होने की वजह से बिलरियागंज थानाक्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास उसका ट्रैक्टर एक ऊंचाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक रूदल व उसका हेल्पर दोनों दब गये। किसी तरह से लोगों ने हेल्पर को बाहर निकाल लिया। यह अलग बात है कि ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement