Due to ignorace three shops got fire, minister give assurance for investigation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लापरहवाही के कारण जलकर खाक हुई दुकानें, मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 12:45 PM (IST)
लापरहवाही के कारण जलकर खाक हुई दुकानें, मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन
अंबाला। अम्बाला छावनी की हनुमान मार्केट में देर रात्रि तीन दुकानों में आग लग गई। आग से दो कपड़े व एक कॉस्मेटिक की दुकान जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ों को मशक्कत करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह केबिनेट मंत्री अनिल विज ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट के सभी बाजारों में नवीनीकरण के लिए सडक़ें बनाई जा रही और बाजारों को चौड़ा किया जा रहा है। लेकिन पुराने लगे बिजली के खंभे व बिजली की तारों का जाल अभी भी बाजारों में फैला हुआ है। हालांकि मंत्री अनिल विज ने अंबाला को पोलमुक्त बनाने के आदेश जारी किए हुए है। लेकिन बिजली विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण ज्यादातर बाजारों के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी बिजली के पोल खड़े है। देर रात्रि सबसे पहले मुख्य बाजार में लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसके कुछ समय बाद कुछ ही दूरी पर हनुमान मार्किट की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे तीनों दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारो में सबसे ज्यादा पुलिस व बिजली विभाग के प्रति रोष है। पीडि़त दुकानदारो ने जहां फायर विभाग की जल्दी पहुंचने की तारीफ़ की वहीं पुलिस विभाग के रवैये से दुकानदार गुस्से में दिखे। पीडि़त दुकानदार बलदेव ने बताया कि उनके पास सुबह फोन आया कि उनकी दूकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी दूकान के साथ-साथ दो दुकानों और भी रही है तब उन्होंने पुलिस को फोन किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाने पहुंचने पर भी कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी पहुंचे और सारे हालत का जायजा लिया तथा पीडि़त दुकानदारों से बात और उन्हें जांच करवाने का आश्वासन दिया।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement