Drinking water distribution time is change in Muralipura and Vishwakarma areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुरलीपुरा और विश्वकर्मा क्षेत्र में बदलेगा पेयजल वितरण समय

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 5:43 PM (IST)
मुरलीपुरा और विश्वकर्मा क्षेत्र में बदलेगा पेयजल वितरण समय
जयपुर। जलदाय विभाग ने मुरलीपुरा और विश्वकर्मा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था में सुधार और पेयजल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल वितरण समय में थोड़ा बदलाव किया है, जो कि आगामी 24 मई से प्रभावी होगा। अधीक्षण अभियन्ता रमेश चन्द मिश्रा ने बताया कि जयपुर के विश्वकर्मा रोड़ नंबर 6, लहर चप्पल चैराहे से रोलिंग मिल तक और विश्वकर्मा रोड़ नंबर 9 से 17 तक के क्षेत्र में पेयजल वितरण समय सुबह 10 से साढ़े 11 बजे के स्थान पर शाम साढत्रे पांच बजे से सात बजे के बीच होगा। वहीं संगम कालोनी, पार्वती नगर, जीवनदीप काॅलोनी, सीकर रोड़ के क्षेत्र में पेयजल वितरण समय सुबह पौने छह बजे से सात बजे के स्थान पर शाम पांच बजे से सवा छह बजे के बीच किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement