DRI conducts major operation on Sikar Highway, seizes MD drugs worth Rs 81 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर हाईवे पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 81 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 2:35 PM (IST)
सीकर हाईवे पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 81 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त
जयपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोमवार देर रात सीकर हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 करोड़ रुपये मूल्य की MD ड्रग्स जब्त की। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की मदद से की गई। गाड़ी में कुल 270 किलोग्राम MD ड्रग्स भरी हुई थी, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, DRI टीम को सूचना मिली थी कि तस्कर बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स एक वाहन में ले जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान टीम ने गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी लेने पर ड्रग्स बरामद हुई। गाड़ी में सवार तस्करों को भी डिटेन किया गया है। सिक्योरिटी एजेंसियां और स्थानीय पुलिस मिलकर पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही फॉरेंसिक सायंस लैब (FSL) की टीम को सैंपलिंग के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
Jaipur, DRI, MD drugs seizure, Sikar Highway, 270 kg drugs, local police, FSL sampling, security agencies, drug trafficking, major bust

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement