Advertisement
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई, किंग कोबरा का जहर और बिल्लियों की खाल बरामद

इंद्रायणी नदी के पास भीड़भाड़ और कठिन इलाके में निगरानी के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को रोकने के लिए पीछा किया और तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो बोतलों में करीब दो लीटर किंग कोबरा का संदिग्ध जहर बरामद हुआ। पीछा करने के दौरान जहर के संपर्क में आने से डीआरआई का एक अधिकारी भी घायल हो गया। बरामद जहर और पकड़े गए तीनों लोगों को महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया है।
26 नवंबर को डीआरआई ने सोशल मीडिया के जरिए वन्यजीवों के अवैध ट्रॉफी बेचने की सूचना पर 'ऑपरेशन फेलाइन विजिल' चलाया। पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोककर उसके बैग से दो खाल बरामद की गईं, जिनके बाघ और तेंदुए की होने का संदेह है।
इसके बाद पूछताछ के आधार पर नवी मुंबई के एक आवासीय परिसर में तलाशी ली गई। वहां दो महिला आरोपियों के पास से चीते की संदिग्ध खाल और .177 कैलिबर (4.5 एमएम) की ब्रेक-बैरल एयर राइफल (मॉडल 23) बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि तेंदुए की खाल पर गोली लगने का निशान इसी एयर राइफल से किए गए शिकार का परिणाम हो सकता है। तीनों खालों, एयर राइफल और अन्य बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।
किंग कोबरा, बाघ, तेंदुआ और चीता वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं और इन्हें कानून के तहत सर्वोच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है। इन प्रजातियों का शिकार, पकड़ना, अनधिकृत कब्जा और इनके अंगों या खाल का कारोबार प्रतिबंधित है।
डीआरआई ने कहा कि लगातार चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को खत्म करना और देश की जैव विविधता की सुरक्षा करना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


