Advertisement
पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा रवाना

कुमावत ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय हवाई यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को धर्मशाला में ठहराया जाता था लेकिन अब उनके लिए 3 स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार के समय काठमांडू में यात्रियों की एक दिन ठहराया जाता था मगर अब 2 दिन ठहराया जाता है । अब यात्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के साथ-साथ बुढ़ानीलकंठ मंदिर व बोधनाथ स्तूप के भी दर्शन कर सकते हैं । तीर्थयात्रियों के आराम के लिए काठमांडू में 3-स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सहायता, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए 01 सरकारी अनुरक्षक और 01 आईआरसीटीसी का स्टाफ पूरी यात्रा में साथ रहेगा। यह पहला दल अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करके 22 जुलाई-2026 को वापस जयपुर लौटेगा।
22 सितंबर तक 2860 बुजुर्ग करेंगे हवाई यात्रा
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आगामी शेड्यूल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 सितंबर-2026 तक हर दिन काठमांडू के लिए हवाई यात्रा का संचालन किया जाएगा। 22 सितंबर तक कुल 2,860 वरिष्ठ नागरिकों को पशुपतिनाथ जी के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे। इनमे बीकानेर जिले के 205 व चूरू जिले के 177 यात्री शामिल हैं ।
अक्टूबर और नवंबर के महीनों में त्योहारों (दीपावली आदि) के कारण हवाई यात्राएं स्थगित रहेंगी। बचे हुए हवाई तीर्थयात्रियों को दिसंबर महीने से दोबारा काठमांडू दर्शन के लिए भेजा जाएगा। राजस्थान सरकार की इस पहल से बुजुर्गों में भारी उत्साह है और पहले दल के यात्रियों को विदा करते समय पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


