Dr. Satish Poonia and Mohan Lal Baroli flagged off three trucks of relief material for Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने राहत सामग्री के तीन ट्रकों को पंजाब के लिए किया रवाना

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 7:45 PM (IST)
डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने राहत सामग्री के तीन ट्रकों को पंजाब के लिए किया रवाना
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल से राहत सामग्री के तीन ट्रकों को पंजाब के लिए रवाना किया। ट्रकों को रवाना करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डा. सतीश पूनिया ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत अच्छी नहीं है, इसलिए लोगों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। डा. पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशयन हैं। राहुल गांधी कब देश में रहते हैं और कब विदेश में पता ही नहीं चलता। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, विधायक योगेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा हमेशा सामाजिक संवेदनाओं के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखती, बल्कि मानवता के लिए विस्तृत रूप से कार्य करती है। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी व नायब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पंजाब का संज्ञान लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पंजाब में किसानों से मिले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता सामाजिक तौर पर राहत सामग्री पंजाब और हिमाचल पहुंचा रहे हैं। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल नारों से नहीं सरोकारों से होती है और भाजपा केवल वोट और चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि सामाजिक सरोकार भाजपा के लिए पहले होते हैं।
एक सवाल पर डा. सतीश पूनिया ने कहा कि दूसरे दल का व्यक्ति जब नए दल में आता है तो उसमें राजनीति नहीं होती, बल्कि विचार होता है। भाजपा से अनेक विचारों के लोग जुड़ रहे हैं और देशहित व पार्टी हित में काम कर रहे हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी के पास सियायत करने का काम ही बचा है। कांग्रेस पार्टी की फितरत है जब-जब देश पर संकट होता है तो कांग्रेस के लोग राजनीति करते हैं।
डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संवैधानिक व्यवस्थाओं, संस्थाओं के बारे में विदेशों में जाकर दुप्रष्चार करते हैं। देश के कई राज्य बाढ़ से ग्रस्त है ऐसे समय में अच्छा होता कि कांग्रेस पार्टी को अपना खजाना खोलकर लोगों को सहायता करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत रही है कि वह बयानों तक सीमित रहकर अपनी राजनीति चमकाती है।
आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना नायब सरकार और संगठन का संकल्प : पंडित मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संगठन और नायब सरकार आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाना भाजपा का संकल्प है। बड़ौली ने कहा कि “पड़ोसी धर्म निभाते हुए भाजपा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए फिर से राहत सामग्री भिजवाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा परिवार लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। आज पुनः तीन ट्रकों में भरी राहत सामग्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा द्वारा कई चरणों में खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाइयाँ और आवश्यक वस्तुएँ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की टीमें लगातार राहत व पुनर्वास कार्यों में लगी हुई हैं।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बुलंदियों को छू रहा है। नायब सरकार जनकल्याण को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और नीतियां बना रही है। भाजपा की नीतियों का हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सभी वर्ग आज नायब सरकार से खुश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement